मुगलसराय: पुलिस ने ताहिरपुर निवासी सगे भाइयों की बर्बरता पूर्ण पिटाई की, पीड़ितों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई
चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ताहीरपुर गांव में जमीनी विवाद के बाद शनिवार को न्याय की गुहार लेकर औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पहुंचे। जहां लॉकअप में बंद कर कर दरोगा तथा पुलिस ने दोनों की बर्बरता पूर्ण पिटाई कर दी। पीड़ितों ने सोमवार दोपहर एसपी को प्रार्थना पत्र लेकर न्याय की मांग की है और दोषी पुलिसकर्मियों पर उचित कार्रवाई की अपील की है।