जतारा: दिगौड़ा: महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, राजीनामे के दबाव के बीच पुलिस ने दर्ज किया केस
थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 वर्षीय महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि अमर सिंह राजपूत चाबी देने के बहाने रात में घर पहुंचा और महिला के साथ जबरन छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।