हुसैनाबाद: धनतेरस पर हुसैनाबाद बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, देर शाम तक गुलजार रहीं दुकानें
हुसैनाबाद। धनतेरस के अवसर पर हुसैनाबाद बाजार में खरीदारी को लेकर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार सुबह से ही बाजार में चहल-पहल बनी रही, जबकि शाम होते-होते दुकानों पर खरीदारों की भीड़ और बढ़ गई। खासकर सोने-चांदी की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। धनतेरस पर शुभ खरीदारी की परंपरा को देखते हुए लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के,