बालूमाथ: चुम्बा में बंद स्टोन माइंस पर अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत मेसर्स अमित कुमार के चुम्बा स्थित स्टोन माइंस में सोमवार की शाम अज्ञात अपराधियो द्वारा फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। माइंस संचालक अमित कुमार ने बताया कि स्टोन माइंस बीते 31 मार्च से बंद है। इस संबंध में बारियातू थाना को सूचित किया गया है जिसके आधार पर थाना पुलिस जांच में जुटी है।