भोपाल में 30 लाख की चरस के साथ युवक गिरफ्तार, गोविंदपुरा पुलिस और NCB की संयुक्त कार्रवाई
भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को करीब एक किलो चरस के साथ पकड़ा गया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय शिजान दिल्ली से बस में सवार होकर हैदराबाद जा रहा था। इसी दौरान गोविंदपुरा क्षेत्र में उसकी तलाशी ली गई, जिसमें बैग से एक किलो चरस बरामद हुई। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए NCB के सुपुर्द किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। पुलिस और NCB यह पता लगाने में जुटी हैं कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।
#BhopalNews #DrugSmuggling #NCB #CharasSeized #MadhyaPradeshPolice
Indore, Indore | Nov 4, 2026