शंकर नगर में दीपावली की रात दुकान की छत पर लगी आग
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईपी इलाके शंकर नगर में दीपावली की रात एक दुकान में आग लग गई। घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, आग दुकान की छत पर रखे हुए सामान और कबाड़ में लगी थी।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंचीं। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#RaipurNews #ShankarNagar #FireIncident #DiwaliNews #ChhattisgarhNews