भरतपुर - वार्ड 6 गणेश नगर में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, जलभराव से लोग परेशान
भरतपुर - नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के वार्ड नंबर 6 गणेश नगर कॉलोनी में कराए गए सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया है और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार ठेकेदार MTS कंपनी द्वारा बनाई गई सड़कें जगह-जगह ऊंची-नीची हैं। थोड़ी सी बारिश में ही सड़कों पर पानी भर जा रहा है, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
इस मामले को लेकर नगर निगम प्रशासन और MTS कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में निर्माण कार्य की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
सूत्रों के अनुसार उच्च स्तर पर मामले को संज्ञान में लिया गया है और जल्द ही जांच के आदेश जारी हो सकते हैं।