कुटुंबा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई संडा टोले बाला गांव में की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अभियुक्त को दबोच लिया। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संडा टोले बाला गांव निवासी शिवपूजन कुमार के रूप में हुई है।