कोरांव: नेवढ़िया पाल के कुंडवा जंगल में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, शिनाख्त नहीं हो पाई, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोरांव थाना क्षेत्र के नेवढ़िया पाल गांव स्थित कुंडवा जंगल में रविवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव तीन से चार दिन पुराना और नग्न अवस्था में था। जंगल की ओर गए चरवाहों और ग्रामीणों ने शव देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।