🚨 BREAKING NEWS | महराजगंज 🚨
🔴 नहर किनारे मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी!
#महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के करमहा गांव के पास नहर किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान करमहा खास निवासी राजकुमार पुत्र राममिलन के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां ने शव की पहचान की। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
❓ आखिर युवक की मौत कैसे हुई?
फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।
📍 स्थान: करमहा, महराजगंज
📢 ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें Public Maharajganj News के साथ।
Public maharajganj
#BreakingNews #Maharajganj #PublicMaharajganj #MaharajganjNews #UPNews #CrimeNews #SadarKotwali #Karmaha #PoliceInvestigation #LatestNews #UPBreakingNews #NewsUpdate