मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थकों ने नवीन मंडी में कैंप लगाकर की जा रही EVM की निगरानी
पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ है। जिसको लेकर जहां सभी प्रत्याशी अपनी हार जीत के आंकड़े लग रहे हैं वही इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के समर्थकों के द्वारा नवीन मंडी में कैंप लगा दिया है। और कैंप के माध्यम से वह लगातार EVM की निगरानी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि लगातार वह दिन राती ही पर डटे रहेंगे और अलग-अलग विधानसभा से लोगो की निगरानी की जाएगी।