कोंच: इटवां में अहरा में डूबने से 4 वर्षीय मासूम की मौत, दो साल में दूसरा बेटा खो बैठा परिवार,पिता के पीछे खेत जा रहा था बिट्ट
Konch, Gaya | Aug 13, 2026 कोंच थाना क्षेत्र के कनौसी पंचायत अंतर्गत इटवां गांव में बुधवार रात करीब 8 बजे अहरा के पानी में डूबने से 4 वर्षीय बालक बिट्टू की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अर्जुन यादव धान की रोपनी कर रहे थे। उनका छोटा बेटा बिट्टू पिता के पीछे-पीछे खेत पर जा रहा था। अहरा में पानी कम होने के कारण अर्जुन पहले उसे पार कर गए।