रनिया की फैक्ट्री में मजदूर की मौत, शव गेट पर रख परिजनों का प्रदर्शन!
📍 कानपुर देहात | रनिया
औद्योगिक क्षेत्र रनिया स्थित कामधेनु फीड्स प्राइवेट लिमिटेड में 55 वर्षीय मजदूर जयराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। जयराम पिछले 8 से 10 वर्षों से फैक्ट्री में काम कर रहे थे।
परिजनों का आरोप है कि 19 अक्टूबर को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन ने समय पर उचित सहायता नहीं दी। 23 अक्टूबर की रात इलाज के दौरान जयराम ने दम तोड़ दिया।
मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया और 20 लाख रुपये मुआवजे, पेंशन तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अब सवाल यह है कि पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा? क्या फैक्ट्री प्रबंधन परिवार की मांगों पर ध्यान देगा?
📢 पूरी खबर के लिए जुड़े रहें Ground Zero News के साथ।
#KanpurDehat #Rania #GroundZeroNews #कामधेनु_फीड्स #मजदूर_की_मौत KanpurNews श्रमिक_न्याय BreakingNews UPNews JusticeForWorkers