गाज़ीपुर: गाजीपुर से निवर्तमान सांसद एवं सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी गैंगस्टर के मामले में कल होगी सुनवाई
गाजीपुर से ने निवर्तमान सांसद एवं सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के गैंगस्टर के मामले में कल हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। बता दें कि बीते 29 अप्रैल 2023 को गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर के मामले में अफजाल अंसारी को 4 वर्ष की सजा सुनाई थी और एक लाख का जुर्माना लगाया था।सजा के खिलाफ अफजाल अंसारी ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है।इसी मामले में कल सुनवाई होगी।