जमुई: वृद्ध महिला ने लगाई गुहार: “दबंग जमीन हड़पना चाहते हैं”, एसपी से मांगी सुरक्षा
Jamui, Jamui | May 26, 2026 चकाई प्रखंड के महेश्वरी गांव निवासी वृद्ध महिला अदरी देवी ने गांव के तीन लोगों पर जमीन कब्जाने, गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार 1 बजे आवेदन देकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि महेश्वरी पेटरपहड़ी स्थित 70 डीसमिल जमीन उनके नाम दर्ज है, जिस पर वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान में परिवार के साथ रह रही हैं