हरिद्वार: जमालपुर कलां क्षेत्र से ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने महिला वारंटी को किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार शाम 4 बजे जमालपुर कलां क्षेत्र से एक महिला वारंटी को गिरफ्तार किया है। महिला वारंटी वाद संख्या 1141/2024 के तहत लगातार फरार चल रही थी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मुखबिर की सूचना पर महिला वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया। महिला वारंटी को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस कोर्ट में भेजने की तैयारी कर रही है।