सांगानेर: राजस्थान में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने विधानसभा का घेराव किया, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
राजस्थान में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर आज शुक्रवार को छात्रों ने विधानसभा घेराव के लिए लिए कूच किया। दरअसल प्रदर्शन 22 गोदाम सर्किल पर स्थित पेट्रोल पंप के पास से शुरू हुआ। यहां पुलिस ने पहले से ही बैरिकेड्स लगा रखे थे। छात्र बैरिकेड्स पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। वही विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों और छात्र-छात्राओं के बीच धक्का मुक्की भी हुई।