दमयंती नगर: नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने दमोह पहुंचकर निर्वतमान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर से की भेंट
दमोह। प्रशासनिक बदलाव के तहत नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव रविवार रात दमोह पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर बंगले पर निर्वतमान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर से मुलाकात की। कोचर का तबादला भोपाल स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव पद पर हुआ है। इस दौरान यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और अनुभव साझा किए।