मढ़ौरा: मढ़ौरा के विभिन्न जगहों पर मिलाद उ नबी को लेकर निकाली गयी जुलूस
Marhaura, Saran | Aug 26, 2026 मढ़ौरा के विभिन्न जगहों पर मिलाद उ नबी को लेकर प्रशासनिक निगरानी में जुलूस निकाला गया। इस दौरान प्रखंड के मिर्जापुर ,नौतन ,कर्णपुरा ,भावलपुर व मढ़ौरा समेत अन्य जगहों पर भव्य तरीके से जुलुस निकाला गया। इस दौरान बुधवार की दोपहर दो बजे एसडीओ के साथ एसडीपीओ व अन्य अधिकारी चिन्हित जगहों पर सक्रिय रहे और सभी जगहों पर पुलिस फोर्स प्रतिनियुक्त रहे।