दादरी: शिवालिक पार्क में फ्लॉवर शो 2025 का भव्य शुभारंभ, सांसद डॉक्टर महेश शर्मा रहे मौजूद
नोएडा के शिवालिक पार्क में गुरुवार को नोएडा प्राधिकरण द्वारा फ्लॉवर शो 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा मौके पर मौजूद रहे। फ्लॉवर शो 2025 का भव्य शुभारंभ विधिवत रूप से मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद डॉक्टर महेश शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम भी मौजूद रहे।