दादरी: सेक्टर-122 क्षेत्र में स्थित टेंट के गोदाम में अचानक लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से पाया आग पर काबू
नोएडा के सेक्टर-122 क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब सेक्टर-122 क्षेत्र में स्थित टेंट के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचीं दमकल की 6 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया है की घटना में कोई भी जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है।