कोंडागांव: फरसगाँव CHC में भर्ती मरीजों के लिए फरसगांव निवासी शिक्षक संतोष पात्र ने किया वाटर कूलर भेंट
आज शनिवार को लगभग 12 बजे फरसगाँव निवासी शिक्षक संतोष पात्र ने फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को गर्मी से राहत के लिए शीतल पेयजल मिल सके इस उद्देश्य से अपनी तरफ से वाटर कूलर भेंट किया गया। इस दौरान BMO जोयतिर्मयी प्रभावती, SDM अवशन कुमार पुसाम, नगर पंचायत के प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, विजय लांगड़े , शिक्षिका मंजू सहित अन्य लोग उपस्तिथ थे ।