कोंडागांव: विकासनगर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ADM और जिला पंचायत CEO ने किया निरीक्षण
विकासनगर के सामुदायिक भवन में शनिवार दोपहर 12 बजे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 112 स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही, विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना,राशन कार्ड,श्रम विभाग,मुद्रा लोन,पेंशन, जन धन योजना,आधार कार्ड के स्टॉल लगाए गए।