मड़ावरा: भीकमपुर में एक लड़की को बाइक ने टकरा कर घायल किया, गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय किया गया रेफर
तहसील मड़ावरा के भीकमपुर गाँव में सोमवार को शाम करीब 4बजे एक लड़की में बाइक टकरा जाने से लड़की गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया।जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद लड़की की हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।