दनियावां: गोकुल नगर हाल्ट के पास फतुहा पुलिस ने एक किशोर का शव बरामद किया
Daniawan, Patna | May 15, 2025 फतुहा थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर गोकुल नगर हाल्ट के पास से एक किशोर का शव बरामद किया है। शव के पास मिले बैग से मिले कागजात और मोबाइल फोन के आधार पर किशोर की पहचान जहानाबाद जिले के हुलासगंज निवासी आमिरक यादव के 16 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। फतुहा थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है।