दनियावां: अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से दो युवक घायल, रेफर किया गया
बुधवार की देर रात एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर वाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए।दोनो घायलों को पुलिस ने दनियावां पीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया।घायलों की पहचान उत्तम कुमार(23)और गुलशन कुमार(15) नालंदा जिला के हसनपुर गांव निवासी के रूप में हुई है। घटना एनएच तीस ए पर फरीदपुर के पास हुई है