दनियावां: दनियावां बाईपास ओवर ब्रिज पर पिकअप वैन की बाइक से टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Daniawan, Patna | May 13, 2025 मंगलवार को शाम 9 बजे दनियावां बाइपास ओवरब्रिज पर एक पिकअप वैन ने वाइक में टक्कर मार दी। जिससे एक वाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दुसरा वाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। अहम बात यह रही कि पिकअप वैन चालक टक्कर मारने के बाद मृत वाइक सवार व घायल को अपने वाहन पर लोडकर नगरनौसा लेकर चला गया तथा अस्पताल के पास ले जाकर दोनों को छोड़कर फरार हो गया।