दनियावां: बड़ी केवई के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
Daniawan, Patna | May 15, 2025 गुरुवार को दनियावां हिलसा राजमार्ग पर बड़ी केवई गांव के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से एक वृद्ध घायल हो गया। वृद्ध की एक पैर टुट गया । दनियावां पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना एनएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के काजी बिगहा निवासी राजेंद्र प्रसाद के रुप में हुई है। बताया जाता है कि हिलसा जाने के क्रम में यह हादसा हुआ।