दनियावां: चोरी की बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई
दनियावां थाना की पुलिस ने होरिल बिगहा गांव के पास चोरी की वाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक मालसलामी थाना क्षेत्र का रहने वाला दीपक कुमार है। बताया जाता है कि दीपक कुमार एक वाइक पर सवार होकर किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। जब पुलिस पर उसकी नजर पड़ी तो वह सड़क पर ही वाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया।