आनंदपुरी: सुंद्राव: जिला ग्रामदान संस्थान की बैठक हर महीने 5 तारीख को आयोजित होगी
जिला ग्रामदान संस्थान सुंद्राव की बैठक ग्राम दानी जिलाध्यक्ष गौतमलाल पारगी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष रंगा पटेल रहे। बैठक में संस्थान की कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित किया कि ग्रामदानी गांवों के किसानों की जो भूमि बेची जा रही है, वह गांव का ही किसान खरीद सकता है।