कुशलगढ़: आगरिया गांव: 100 साल पुराने रास्ते बंद, पुल के लिए ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी
अपर हाई कैनाल के कारण आगरिया गांव का पारंपरिक रास्ता बंद हो गया, जिससे किसानों और बच्चों को तीन किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा और आंदोलन की चेतावनी दी है।