कसरावद: पानी को लेकर नगर परिषद पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
मंडी रोड क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया, पर्याप्त जलापूर्ति का अभाव
नगर के वार्ड क्रमांक-5 स्थित मंडी रोड क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर रहवासियों का आक्रोश सामने आया है। लंबे समय से पर्याप्त पानी नहीं मिलने से परेशान वार्डवासियों ने नगर परिषद पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समाधान की मांग की। रहवासियों ने ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में नलों से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं आ रहा है। कई घरों तक पानी कम दबाव के साथ पहुंच रहा