पन्ना: पन्ना जिले में महिला सरपंच और ग्रामीणों ने रोजगार सहायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
Panna, Panna | Nov 26, 2024 पन्ना जिले के शाहनगर के मड़वा ग्राम पंचायत में महिला सरपंच रीता खम्परिया, उप सरपंच प्रेम शंकर और ग्रामीणों ने रोजगार सहायक मुकेश राय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कलेक्टर को लिखित आवेदन देकर रोजगार सहायक को हटाने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।