पन्ना: सिद्ध चक्र मंडल विधान का समापन: बृजपुर में भव्य श्रीजी शोभायात्रा निकली, चार हाथियों पर सजी देवाधिदेव की प्रतिमा
Panna, Panna | Nov 26, 2024 बृजपुर के दिगंबर जैन मंदिर में सिद्ध चक्र मंडल विधान के अंतिम दिन आज सुबह 7 बजे भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस धार्मिक कार्यक्रम में देवाधिदेव 1008 चंद्रप्रभु भगवान के महामस्तक अभिषेक का आयोजन किया गया। अभिषेक उपाध्याय 108 विनिश्चल सागर जी महाराज और 108 विनियोग सागर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।