कोरबा: सीएसईबी कॉलोनी में गंदे पानी से हाहाकार, परेशान कर्मचारियों और परिजनों ने सिविल विभाग कार्यालय का किया घेराव
Korba, Korba | Jul 12, 2026 कोरबा की सीएसईबी कॉलोनी में इन दिनों लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। वजह है घरों में सप्लाई किया जा रहा गंदा और मटमैला पानी। कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों का आरोप है कि कई दिनों से नलों से दूषित पानी आ रहा है, जिससे पीने और घरेलू उपयोग में भारी परेशानी हो रही है।