भरथना: भरथना इलाके में नाबालिक किशोरी से गलत हरकतों के विरोध में घर में घुसकर मारपीट, आठ पर दर्ज हुआ मुकदमा
भरथना इलाके मे नाबालिग किशोरी से गलत हरकत करने के विरोध पर घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज करने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। पीड़िता के बाबा की तहरीर पर आठ नामजद आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।