मझोली: मझौली पुलिस ने 17 वर्षीय युवती को किया दस्तयाब, परिजनों की डांट से नाराज़ होकर रिश्तेदारों के घर चली गई थी
मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडाते ने शनिवार दोपहर लगभग 1:00 बजे बताया कि 35 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दिखाई थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी बिना बताए कहीं चली गई है जो तलाश करने पर नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए युवती को उसके रिश्तेदारों के यहां से दस्तयाब किया जो कि परिजनों से नाराज होकर वहां चली गई थी।