कोईलवर: फूड लाइसेंस ट्रेनिंग के नाम पर दुकानदारों से ₹826 की वसूली, फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा
नगर पंचायत क्षेत्र में फूड लाइसेंस ट्रेनिंग के नाम पर दुकानदारों से 826 रुपये वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति खुद को फूड लाइसेंस कोऑर्डिनेटर बताकर दुकानदारों से राशि वसूल रहा था। शक होने पर दुकानदारों ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस मामले की जानकारी शनिवार की शाम 4:30 बजे दुकानदारों ने दिया।