धनौरा: गजरौला में मकान का छज्जा गिरने से किसान की दबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव होसनपुर भूजर में गुरुवार सुबह मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर किसान रुमाल सिंह (पुत्र रामचंदर) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।