बनखेड़ी: भाजपा कार्यालय बनखेड़ी में सदस्यता अभियान के तहत आयोजित बैठक में शामिल हुए विधायक ठाकुरदास नागवंशी
रविवार को बनखेड़ी भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यालय बनखेड़ी में सदस्यता अभियान के निमित्त बैठक आयोजित की गई बैठक में क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी शामिल हुए। बैठक के दौरान विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी एवं लोगों को सदस्य बनाने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया।