बनखेड़ी: ग्राम चांदोन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने ग्रामीणों से की चर्चा, सुनीं समस्याएँ
सोमवार को 7 बजे ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने ग्राम चांदोन पहुंचकर यहां ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर समस्त ग्रामीण जन मौजूद रहे।