भिलाई में गुंडागर्दी का Video Viral जांच में जुटी पुलिस!
भिलाई नगर के खुर्सीपार थाना क्षेत्र से गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक लड़के के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि मारपीट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया गया है। वीडियो के कैप्शन में “भिलाई शहर का बाप है कुलदीप” लिखा गया है, जिससे आरोपियों द्वारा खुलेआम दबंगई दिखाने की कोशिश की चर्चा हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। खुर्सीपार थाना पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल मारपीट के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Bhilai | Khursipar | Viral | Violence | Assault | Youth | Crime | Police | Investigation | Socialmedia | Video | Laworder | KPnews
#Bhilai #Khursipar #ViralVideo #CrimeNews #PoliceInvestigation