जमुई: भाजपा नेता ने क्षतिग्रस्त पुलों के निर्माण को लेकर पथ निर्माण मंत्री से की मुलाकात
Jamui, Jamui | May 9, 2026 जमुई परिषद भवन में शनिवार 10 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के नवनियुक्त पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र का भव्य स्वागत किया। मंत्री बांका जिले के बौसी में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा केसरी समेत कई नेताओं ने बुके देकर उनका अभिनंदन किया।