चक्रधरपुर: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर वनमालीपुर स्थित विधायक आवास में शोक सभा आयोजित
नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर वनमालीपुर स्थित विधायक सुखराम उरांव के आवास पर सोमवार को शोक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।