डुमरी: आस्था की अनूठी मिसाल: सोनू कुमार तीन दिनों में पैदल बाबा टांगीनाथ धाम पहुंचे
Dumri, Gumla | Sep 11, 2026 श्रद्धा और भक्ति की अनूठी मिसाल पेश करते हुए सोनू कुमार ने टाटा सिल्वा महेन से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा टांगीनाथ धाम तक की कठिन पैदल यात्रा पूरी की। उन्होंने करीब तीन दिनों तक पैदल सफर करते हुए धाम पहुंचकर अपनी आस्था और संकल्प का परिचय दिया। तीन दिनों की कठिन यात्रा के बाद बाबा टांगीनाथ धाम पहुंचने पर सोनू कुमार का मंदिर परिसर में जोरदार स्वागत किया गया।