बदायूं: जिला अस्पताल पुरुष में पानी की समस्या का हुआ समाधान, चार दिन बाद आरओ में आया पानी, लोगों ने ली राहत की सांस
Budaun, Budaun | May 12, 2025 बदायूं जिला अस्पताल पुरुष में लगातार चार दिन से आरओ में पानी न आने से किल्लत बनी हुई थी। इसके बाद लगातार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से शिकायतें की गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कप्तान सिंह के द्वारा तत्काल प्रभाव से चार दिन के बाद सोमवार को लगभग प्रातः 8:00 बजे के समय पानी की समस्या को सुचारू रूप से सही कर दिया गया है।पानी ठीक होते ही लोगों के चेहरे खिले।