बदायूं: खासपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते 2 गुटों के बीच चली गोली, मौजूदा प्रधान सहित एक युवक हुआ घायल
Budaun, Budaun | May 12, 2025 बदायूं के थाना कुवरगांव क्षेत्र के खासपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में फायरिंग हो गई। जिसमें 20 वर्षीय तफसीर पुत्र नन्हें के हाथ में गोली लग गई जबकि दूसरे पक्ष के मौजूदा प्रधान 50 वर्षीय शगीर पुत्र मसूद के हाथ में गोली लगने के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं।फिलहाल दोनों तरफ से थाने में तहरीर दी गई।