बदायूं: कछला गंगा में बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, किया दान-पुण्य
Budaun, Budaun | May 12, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला में स्थित मां भागीरथी गंगा तट पर लाखो श्रृद्धालुओं ने पहुंचकर बुद्ध पूर्णिमा पर पतित पावनी मां गंगा में हर - हर गंगे के उदघोष के साथ आस्था की डुबकी लगाई । गंगा स्नान के लिए श्रृद्धालु ब्रह्ममुहूर्त में ही अपने निजी वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली, टैम्पो, कार, मोटर साइकिलो से गंगा तट पर पहुंचे।