लाडनूं: लाडनूं के निकट अनियंत्रित होकर पलटी दूध से भरी पिकअप गाड़ी
Ladnu, Nagaur | Dec 3, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं के निकट मंगलवार को सुबह अनियंत्रित होकर पिकअप गाड़ी पलटी गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पिकअप में रखे दुध के केन सड़क किनारे बिखर गए। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल पिकअप चालक को पिकअप से बाहर निकालकर लाडनूं अस्पताल भिजवाया।