संडीला: कछौना क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा प्रेमिका के साथ फरार, पीड़ित के पिता ने पुलिस से की शिकायत
पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि उसकी बेटी की शादी कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर निवासी राधेलाल के बेटे सरोज से तय हुई थी। 20 नवंबर को तिलक समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ था, जिसमें बाइक समेत दहेज दिया गया। शादी की तारीख 30 नवंबर तय थी। परिजनों ने बारात के स्वागत की पूरी तैयारी कर रखी थी, लेकिन दूल्हा अपनी प्रेमिका को लेकर भाग गया।